धोखाधड़ी का पैसा पुलिस ने कराया वापस  

Sep 28, 2026 - 19:32
धोखाधड़ी का पैसा पुलिस ने कराया वापस  

धोखाधड़ी का पैसा पुलिस ने कराया वापस  
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत दुधारा पुलिस नें साइबर ठगी के शिकार एक पीड़िता के खाते में 2,950 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया। पुलिस के अनुसार पीड़ित मोहम्मद फुजैल पुत्र मो0 इस्माइल निवासी पिपरहांकार थाना दुधारा नें बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खाते में भूलवश धनराशि स्थानांतरित हो गई। पीड़ित नें बीते 27 सितम्बर 2026 को शिकायत दर्ज कराया। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर टीम नें संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। टीम के त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 12 घंटे के अंदर दो हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराया। शिकायतकर्ता के अनुसार आवेदक मुबारक निवासी मेलानखुर्द थाना दुधारा नें ऑनलाइन जूता खरीदने के लिए भुगतान किया था।

भुगतान प्राप्त करने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा न तो सामान उपलब्ध कराया और न ही धनराशि वापस की। प्रकरण की शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकिंग माध्यमों से धनराशि की रिकवरी हेतु पैरवी की गई। प्रथम चरण में 950 की धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई है, जबकि शेष धनराशि की रिकवरी हेतु संबंधित बैंकों से लगातार समन्वय एवं पैरवी की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा, साइबर सेल प्रभारी दुधारा दरोगा अनिल मिश्रा, सिपाही अनुज कुमार सिंह, ऋषिकेश यादव, रि0का0 हर्ष सिंह राजकुमार, रि0म0 का0 एकता सिंह मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952