धनघटा मार्ग पर जेसीबी ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा एक की मौत दूसरा गंभीर
जेसीबी ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा एक की मौत दूसरा गंभीर
नाथनगर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर नाथनगर स्थित निबियहवा पोखरा से मिट्टी खनन कर तेज रफ्तार में सड़क पार कर रहे जेसीबी मशीन ने बाइक पर सवार दो लोगों को अनियंत्रित होकर रौंद दिया। जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहू लोहान हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों के अलावा स्थानीय पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज के लिए नाथनगर अस्पताल भिजवाया तथा मृतक को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण व परिजनों की घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक भारी भीड़ जुड़ गई परिजन जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अडे रहे। लेकिन थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे और राजस्व कर्मियों के समझाने बुझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।
थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम कोनी निवासी आदर्श सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह 25 वर्ष अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह 30 वर्ष के साथ एक प्राइवेट कंपनी में डिलीवर्ड का काम करते थे रोज की तरह सोमवार को अपने बाइक से धनघटा की तरह सुबह 11ः30 बजे के लगभग जा रहे थे जैसे ही वह खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर नाथनगर स्थित निबियहवा पोखरा रोड पर पहुंचे की बगल से मिट्टी खनन कर तेज रफ्तार में आ रही जेसीबी मशीन के चपेट मे आ गए। जिससे 25 वर्षीय आदर्श सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही जेसीबी मशीन से दबकर मौत हो गई तथा दूसरा अभय सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा ग्रामीणों की भारी भी जुट गई दोनों को लोगो को अस्पताल ले गए जहां आदर्श सिंह को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया तथा अभय सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों व उसके समर्थकों ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष व स्थानीय राजस्व कर्मी के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए मृतक आदर्श सिंह की माता शीला देवी छोटा भाई आदित्य पिता सत्येंद्र सिंह छोटी बहन का रो रो करके बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है शीघ्र ही आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी घटना में शामिल जेसीबी मशीन को हिरासत में ले लिया गया है ड्राइवर भागने में सफल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

