दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत गंभीर
सिर में गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालत नाजुक- कोतवाली खलीलाबाद के तामेश्वरनाथ तिराहे पर हुई दुर्घटना
दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत गंभीर
- सिर में गंभीर चोट लगने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालत नाजुक
- कोतवाली खलीलाबाद के तामेश्वरनाथ तिराहे पर हुई दुर्घटना
नाथनगर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर तामेश्वरनाथ तिराहे के निकट बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। महुली थाना क्षेत्र के महोबरा निवासी दिवेश पुत्र हनुमान प्रसाद बुधवार सुबह करीब 8ः30 बजे बाइक से खलीलाबाद से अपने घर महोबरा लौट रहा था। जैसे ही वह तामेश्वरनाथ तिराहे के निकट पहुंचा।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दिवेश बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से रक्तर्स्वाव होने लगा। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायल युवक को आनन-फानन में सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जबकि दूसरा बाइक चालक मामूली रूप से चुटहिल हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

