दूल्हा पार चौराहे पर दर्दनाक हादसा

May 12, 2026 - 19:05
दूल्हा पार चौराहे पर दर्दनाक हादसा

दूल्हा पार चौराहे पर दर्दनाक हादसा
-अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 800 मीटर तक घसीटता रहा वाहन


धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित दूल्हा पार चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकअप संख्या यूपी 42 एटी 9269 ने बाइक सवार हीरो सुपर स्प्लेंडर संख्या यूपी 58 एक्स 7748 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार युवक बाइक समेत पिकअप के अगले हिस्से में फंस गया और करीब डेढ़ सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी पिकअप चालक वाहन रोकने के बजाय पौली की तरफ भागने लगा। इस दौरान बाइक करीब 700 से 800 मीटर तक पिकअप में फंसी हुई घिसटती रही। घटना देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दौड़कर किसी तरह पिकअप को रुकवाया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान परशहर गांव निवासी छोटू पुत्र तुफैल के रूप में हुई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धनघटा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को हिरासत में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952