तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
-दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा गोविन्द का मामला
सेमरियावां/संतकबीरनगर। रविवार को दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा गोविन्द निवासी लगभग 22 वर्षीय युवक की गांव के पूरब स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दुधारा पुलिस ने परिजनों से सुपुर्दगी नामा भराकर परिजनों को दाह संस्कार के लिये सौप दिया। थाना दुधारा क्षेत्र के पिपरा गोविन्द निवासी विनय कुमार पुत्र छोटे लाल उम्र 22 वर्ष रविवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के पूरब स्थित तालाब में शौच करने गये थे। गांव के चिन्नी लाल उर्फ़ राम नारायण पुत्र राजाराम ने डूबते हुए देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से निकाला गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सुपुर्दगी नामा भराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिये। विनय कुमार की मौत के बाद पिता छोटे लाल पुत्र बुन्ने लाल, माता पूनम, भाई प्रिन्स, बहन नायंसी का रो रोकर बुरा हाल था मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक विनय कुमार 22वर्ष विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उनका इलाज गोरखपुर में डा. बेरी के यहां इलाज चल रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

