डीएम नें हीरालाल इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का किया निरीक्षण

Oct 17, 2025 - 18:33
डीएम नें हीरालाल इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का किया निरीक्षण

डीएम नें हीरालाल इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का किया निरीक्षण
-डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीददारी कर किया उनका उत्साहवर्धन
संतकबीरनगर। शासन की मंशा के अनुसार जनपद के हीरालाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले दिनांक 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक का जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के परिसर में आयोजित किया गया है।

 उपायुक्त एनआरएलएम ने बताया कि यह तीन दिवसीय सरस मेला उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में आयोजित किया गया है जो दिनांक 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक नियमित रूप से प्रातः 10ः00 बजे से शाम 7ः00 बजे तक चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की बिक्री के काउंटर लिए लगे हैं जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है।

 इसमें दीपावली त्यौहार के अवसर पर प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की बिक्री की जा रही है, इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा देशी गाय के गोबर से और मिट्टी से निर्मित दीये की बिक्री, मोमबत्ती, अगरबत्ती, झाड़ू, लाइट के लिए झालर, सोलर लैंप की बिक्री समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है।

स्वच्छता हेतु शौचालयों में प्रयोग किए जाने वाले स्वच्छता सामग्री फिनायल, टॉयलेट क्लीनर, साबुन, शैंपू आदि की भी बिक्री के काउंटर लगाए गए हैं। विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री बिस्किट, नमकीन, मूंगफली के प्रोडक्ट्स आदि की भी बिक्री की जा रही है। बच्चों के लिए खिलौने आदि का भी काउंटर लगाया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा स्वयं विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया, साथ ही महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की खरीददारी करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादों के उत्पादन के तरीके के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया और उत्पादों की मार्केटिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारीगण व संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952