टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का जला
टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का जला
- महुली थाना क्षेत्र के पिंडारी पुर्वी गांव में स्थित टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिडारी पूर्वी में सोमवार की रात करीब 11ः30 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। शटर बंद होने के कारण अंदर धधक रही आग का अंदाजा तब हुआ जब दरवाजे के नीचे से उठता धुएं का गुबार और लपटें बाहर दिखीं। यह दृश्य देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिला-पुरुष समेत भारी संख्या में ग्रामीण बिना देर किए मौके पर जुट गए, और सीमित संसाधनों के सहारे आग बुझाने में लग गए। सबसे बड़ी चुनौती बंद दरवाजा लाक होना था। जिसने हालात को और भयावह बना दिया। लेकिन समय की नजाकत को समझते हुए ग्रामीणों ने साहसिक फैसला लिया। दीवार तोड़कर और छत के किनारे से मलबा हटाकर कुछ युवक अंदर कूद पड़े। अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया।
टेंट संचालक के अनुसार अग्निकांड से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पिडारी पूर्वी गांव निवासी पिडित अशोक कुमार पुत्र राम मिलन रोज की भांति सोमवार शाम में टेंट हाउस गोदाम बंद कर घर चले गए सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात कारणों से गोदाम शटर नीचे से लपट के साथ धुंआ। निकलता देख ग्रामीण चौक गए। टेंट संचालक अशोक कुमार के अनुसार आग से सोफा, कुर्सियां, टेंट का कपड़ा समेत लगभग 8 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कुछ ही मिनटों में मेरी पूरी जमा पूंजी राख हो गई। जिससे पूरी तरह बर्बाद हो गया हूं। घटना की सूचना न तो फायर ब्रिगेड को दी गई, और न ही पुलिस को। युवकों की टीम ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ और बहादुरी से आग फैलने से रुक गया। फिलहाल ग्रामीणों की बहादुरी ने एक बड़े हादसे को टाल जरूर दिया। लेकिन पीड़ित परिवार के सामने अब पुनः उठ खड़ा होने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
