कुआनों नदी में मिला शव नहीं हो पाई पहचान, हाथ पर बने धार्मिक टैटू और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने की पुलिस जुटी

Jul 11, 2026 - 17:23
कुआनों नदी में मिला शव नहीं हो पाई पहचान, हाथ पर बने धार्मिक टैटू और कपड़ों के आधार पर पहचान कराने की पुलिस जुटी

कुआनों नदी में बड़ी गली स्थित में मिला शवए नहीं हो पाई पहचान 
महुली थाना क्षेत्र के सांखी गांव के समीप स्थित कुआनो नदी से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच.पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार शव प्रथम दृष्टया करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी गांव के समीप स्थित कुआनो नदी में शनिवार को कुछ लोगो ने शव को उतरता देख शोर मचाया। मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस पहुंच गई। शव सड़ी अवस्था मे था। दुर्घन्ध से कोई नजदीक नही पहुंचा था। कपड़ा और हाथ मे टैटू बना हुआ था। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है। पड़ोसी जनपद के अलावा शोशल मीडिया के माध्यम से पहचान के प्रयास में जुट गई है।

 थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 से 50 वर्ष के बीच है। चेकदार फुल बाजू की शर्ट और बनियान पहन रखी है चेहरे पर दाढ़ी है। उसके एक हाथ पर धार्मिक आकृति का टैटू ;गोदनाद्ध बना हुआ है। जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। उन्होंने आमजनमानस से अपील किया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिजनए रिश्तेदार या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है और उसका हुलिया या हाथ पर बना टैटू मेल खा रहा हो तो तत्काल थाना महुली से संपर्क करे। उनका कहना है कि आमजन के सहयोग से मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952