किसानों में निशुल्क वितरण किया गया मक्का बीज़
नाथनगर/संतकबीरनगर। एग्री टेक्नो फेड फार्मर्स प्रोड्यूसर्स के तत्वावधान में शनिवार को जायद कालीन मक्का बीज़ का निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन नाथनगर कृषि गोदाम पर किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक आर.के. सिंह रहे। मक्का सुखाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। और किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मक्का को सुखाने की समस्या लंबे समय से किसानों के सामने बड़ी चुनौती रही है। यह मशीन किसानों के लिए एक उपयोगी सिद्ध होगी। इससे जायद कालीन मक्का को सुखाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बैच ड्रायर योजना’ के तहत इस मशीन की कुल लागत का 80 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिस किसान विभाग से संपर्क कर मशीन को खरीद सकते है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव तथा कृषि विभाग के उपनिदेशक आरके सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर राजेश वर्मा क्षेत्रीय किसान आनंद पांडे यशवंत यादव नियाज अहमद हरिश्चंद्र चौरसिया ओंकार नाथ मद्धेशिया महेश यादव जय करन आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
