आमने-सामने बाइक की टक्कर में, दो घायल एक गम्भीर
आमने-सामने बाइक की टक्कर में, दो घायल एक गम्भीर
-नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नम्बर 2 का मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के बेलहर खुर्द चैराहे पर मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए दोनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां एक की हालत गंभीर देख गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर अर्जुन यादव पुत्र स्व सर्वजीत यादव उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर चार बेलहर खुर्द अपनी बाइक से निकल रहे थे कि अचानक राजघाट की तरफ से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार सिनोद पुत्र पूर्णमासी निवासी तरैना थाना बखिरा ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें अर्जुन यादव का पैर पूरी तरह से कट गया आनन-फानन में लोगो ने एम्बुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को उपचार हेतु मेंहदावल भेज दिया जहां उनकी हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया तथा सिनोद को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बेलहर पुलिस मौके पर पहुँच गई उक्त मामले में अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
