अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब दस बीघा फसल जली
अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब दस बीघा फसल जली
-महुली थाना क्षेत्र के नोकता-अलीनगर सीवान का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर-नोकता सीवान में सोमवार अपराह्न में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब दस बीघा गेहू की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग को बुझाया गया। इस दौरान पुलिस भी पहुंची थी। तेज हवा के झोंके के बीच खेत मे लहरा रही गेहू की फसल में अचानक आग लगने से कृषकों के होश उड़ गए। तेज हवा के साथ खेत मे लपट मार रही आग आबादी की तरफ बढ़ने लगी। भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लेकिन धधक्ती आग के आगे लोगों का जोर नही चल पा रहा था। इस दौरान एक साहसी युवक ने खेत मे ट्रैक्टर उतारकर जुताई करते हुए काफी हद तक आग को बढ़ने से रोक दिया। महिलाएं पुरुष बाल्टी से पानी भर भर आग को बुझाया। सूचना पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय मत फोर्स भी पहुंच गये। आग बुझने से लोगो ने राहत की सांस लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
