हत्या प्रयास के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या प्रयास के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय की गठित टीम नें थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 274/2026 धारा 191(2),121(1),352,351(3),109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त राज चौहान पुत्र रामबृक्ष चौहान निवासी सिक्टहां थाना महुली को मंगलवार को अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीते 26 जून 2026 को वादी हे0का0 अनिल कुमार थाना महुली द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी उपरोक्त द्वारा वादी व वादी के हमराही के ऊपर प्राणघातक हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी दिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महुली पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौतम यादव, सिपाही मनीष कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

