हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, मेंहदावल थाना का मामला

Jun 10, 2026 - 17:29
हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, मेंहदावल थाना का मामला

हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, मेंहदावल थाना का मामला
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 236/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस व मु0अ0स0 238/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तगण सुग्रीव मौर्य पुत्र छांगुर मौर्य निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेंहदावल संबंधित मु0अ0सं0 236/2026 उपरोक्त व देवेन्द्र यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेंहदावल संबंधित मु0अ0सं0 238/2026 उपरोक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 8 जून 2026 को मु0अ0सं0 236/2026 उपरोक्त के पीड़ित नितेश यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी बाराखाल थाना मेहंदावल व बीते 9 जून 2026 को मु0अ0सं0 238/2026 उपरोक्त के पीड़ित अनिल मौर्या पुत्र जयराम मौर्या निवासी बाराखाल थाना मेंहदावल द्वारा थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें क्रमशः पवन यादव व सुग्रीव को प्राणघातक गम्भीर चोटें आने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, दीवान मुरली मनोहर, रि0का0 सन्तोष तिवारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952