सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत

Mar 6, 2026 - 19:38
Mar 6, 2026 - 21:03
सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत

सड़क पार कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत , चालक गिरफ्तार 


बखिरा/संतकबीरनगर। सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की तत्परता से ट्रेलर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भतीजे के प्रार्थना पत्र चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना बखिरा थानाक्षेत्र के बखिरा नगर पंचायत के वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कालेज के समीप की है । प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न लगभग 2.20 बजे सूचना मिली कि बेणी माधव गोपी नाथ इण्टर कालेज के पास बखिरा से खलीलाबाद की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया और ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ स्वंय घटनास्थल पर पंहुचा और ट्रेलर को बघौली बाजार से चालक समेत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण स्वरुप त्रिपाठी पुत्र जय प्रकाश त्रिपाठी ग्राम हरदी थाना बखिरा के प्रार्थना पत्र अभियोग पंजीकृत किया गया। उनका कथन है कि दिनांक 6 मार्च 2026 को उनकी 70 वर्षीय चाची दुग्धेश्वरी देवी पत्नी स्व. शम्भू प्रसाद त्रिपाठी निजी कार्य से बखिरा गई थीं। इण्टर कालेज के पास अपराह्न लगभग 2.20 बजे सड़क पार कर रही थीं। इतने में बखिरा से खलीलाबाद की तरफ जा रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्ण तरीके चाची को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के परिवार में मात्र एक शादीशुदा बेटी है। पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सड़क हादसे में महिला की मौत होने पर नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त किया। नागरिकों का कथन है कि इण्टर कालेज का तिराहा व्यस्तम है ,आए दिन दुर्घटना होती रहती है। नागरिकों ने इण्टर कालेज के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952