स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श इण्टर कालेज कुसरू खुर्द में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श इण्टर कालेज कुसरू खुर्द में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
-पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओ के खिले चेहरे
- देश की प्रगति में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है- प्रबंधक
संतकबीरनगर। विकास क्षेत्र बेलहर कला स्थित आदर्श इण्टर कॉलेज कुसुरू खुर्द में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षाेल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक आनन्द कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बिन्द ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों से देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर प्रबंधक आनन्द कुमार पाण्डेय ने सभी शिक्षको के योगदान को सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश साहनी ने किया। जब कि अध्यक्षता बृजेन्द्र पाठक ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

