साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस नें 12 हजार की धनराशि कराया वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस नें 12 हजार की धनराशि कराया वापस
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ब्रेक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर ठगी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 12 हजार की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। वादी मो० अफजद पुत्र मो० असरद निवासी भगौतीपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत उनके बैंक खाते से 12 हजार की धनराशि निकल गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बीते 10 अपै्रल 2026 को पीड़ित के खाते में 12 हजार की धनराशि वापस कराई गई। इसमें अहम भूमिका दुर्गेश कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी महुली, अनुज यादव साइबर प्रभारी महुली कांस्टेबल अंकित पटेल, कांस्टेबल सोनू यादव महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की रही। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
