संतकबीरनगर डीएम आलोक कुमार के आदेश का बेसिक विभाग ने नही किया पालन
डीएम के आदेश का बेसिक विभाग ने नही किया पालन
-बिना मान्यता के जनपद में धड़ल्ले से चल रहे कई दर्जन विद्यालय
-कागजो में सीमित रह गया जॉच प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही दावा करती है भ्रष्टाचारियांे के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है। लेकिन उसका उदाहरण जनपद संत कबीर नगर में तमाम एैसे देखे जा रहे है कि जिलाधिकारी के आदेश को बेसिक शिक्षा विभाग मानने को तैयार नही है। अभी लगभग एक माह पूर्व माध्यमिक विभाग विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ जिलाधिकारी नें कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया था बैठक के दौरान उन्होने सरकार के निर्देशो का पालन कराने के लिए सभी को निर्देशित किया। तथा साथ ही में जिलाधिकारी द्वारा यह भी प्रस्ताव मांगा गया कि आप लोगो को किसी भी तरह की समस्या है तो उसका भी समाधान किया जायेगा। मौजूद लोगो नें सामुहिक रूप से यह मांग किया कि जनपद में तमाम बिना मान्यता के विद्यालय चल रहे है जिसका जॉच कराकर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह निर्देशित किया के पूरे जनपद में जॉच कराकर बिना मान्यता के विद्यालय को बंद कराया जाये। तथा उनके द्वारा सभी प्रधानाध्यापको से यह भी कहा गया कि बिना मान्यता की विद्यालयो की सूची आप लोग भी दे तत्काल कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी पूरे जनपद में बिना मान्यता के दर्जनो विद्यालय चल रहे है। लेकिन एक भी विद्यालय पर अभी तक कार्यवाही नही की गयी। जब जिलाधिकारी के आदेश का पालन नही हो पा रहा है तो भला जनपद में भ्रष्टाचार कहा समाप्त होने वाला है।
इंसर्ट करें
नही संचालित होंगे बिना मान्यता के विद्यालय-डीएम
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बिना मान्यता के किसी भी दशा में विद्यालय का संचालन नही होने पायेगा। उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि जनपद में सभी बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय का सूची बनाकर तत्काल कार्यवाही करे। उन्होने कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार किसी भी दशा में चलने नही पायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
