शादी का झांसा देकर फसाने वाले गैंग को पुलिस ने भेजा जेल
शादी का झांसा देकर फसाने वाले गैंग को पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम नें कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर लोगो से धोखाधड़ी व झपटमारी करने वाले चार अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कर लिया है। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह व एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम नें मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4),304(2) बीएनएस से सम्बन्धित आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी, गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर, विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर, अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त कुल 30 हजार रुपये के साथ बेलहरघाट मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि बीते 4 जुलाई को पीड़ित कामता प्रसाद सिंह पुत्र मातादीन सिंह निवासी झड़ौदा कला, बाबा हरिदास नगर, बाहरी दिल्ली द्वारा थाना धनघटा पर तहरीर दिया कि मैं गरीब लड़का लड़की की शादी करवाता हूँ, इस सिलसिले में मैं अपने पूर्व परिचित आनंद उर्फ मुकेश पाल निवासी धमनौर थाना ककवई जनपद झांसी के मोबाइल पर बात कर पूछा कि कोई लड़की हो तो बताना तो आनद उर्फ मुकेश ने बताया कि एक लड़की है जिसका नाम अनामिका निषाद है आकर देख लो इसी बात पर मैं बीते 2 जुलाई को उमरिया बाजार आकर आनंद उर्फ मुकेश से मिला तो मुकेश ने लड़की अनामिका की बहन विमल से मिलवाया। इस पर आनंद उर्फ मुकेश ने कहा कि चलो और घर के लोगों से मिलवा देता हूं यह कहकर मुझे सभी लोग रात्रि में औराडाड नदी के किनारे बंधे पर ले गए वहा पर गगन यादव मिला सभी लोग मुझसे बात कर रहे थे तभी अचानक सभी मिलकर मेरे हाथ में लिए बैग में रखा 30 हजार अचानक झपट्टामार कर खींच कर लेकर भाग गए जब मैं कुछ समझ पाता तब तक सभी लोग वहां से भाग गए फिर मैंने 112 पर सूचना दिया और उन लोगों को ढूंढता रहा नहीं मिलने पर बीते 4 जुलाई को तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर थाना धनघटा पुलिस ने मु0अ0सं0 476/2026 धारा 318(4), 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि साहब हम चारो लोग गैंग बनाकर शादी का झांसा देकर घर दिखाने व शादी की और सारी बात करने के लिए सुनसान रास्ते पर ले जाकर पैसे से भरा बैग झपट्टा मारकर ले लेते हैं। हम लोगों का लीडर आनन्द उर्फ मुकेश पाल है जो ग्राहक फसांकर लाता है और हम लोग घटना को अन्जाम देते हैं। आपस मे पैसे को काम के हिसाब से बांट लेते है, इसी पैसे से अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव, दीवान बदरे आलम, सिपाही रवि चौरसिया, महिला दीवान इन्द्रावती, महिला सिपाही प्रतिमा यादव, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, दीवान अनूप राय, विवेक राय, सिपाही दीपक सिंह, सर्वेश मिश्रा, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

