विधायक मेंहदावल के आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
विधायक मेंहदावल के आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
.आपसी भाईचारा और एकता का संदेश देता है होली पर्व. अनिल कुमार त्रिपाठी
.भजन गायक बहादुर वर्मा की टीम नें पारम्परिक होली गीत प्रस्तुत कर लोगो का दिल जीता
संतकबीरनगर। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं विशिष्ट लोग मौजूद रहे। समारोह में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शिरकत किए। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी नें सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी। उन्होने आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया। अपने संबोधन में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले शिकवे भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने और समाजिक सौहार्द मजबूत करने का अवसर है। श्री त्रिपाठी नें सभी से प्रेम एकता और सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। समारोह के दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम गायक बहादुर वर्मा अपनी टीम के साथ पारम्परिक होली गीत प्रस्तुत किए। फाग गीतो की धून पर कार्यकर्ता और आमजन झूमते हुए नजर आये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख बेलहर कलां भूपेन्द्र सिंहए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मेंहदावल बसन्त तिवारीए दयाराम मिश्रए देवेन्द्र सिंहए मण्डल अध्यक्ष गण दीपक शुक्लए लालबहादुर चैहानए बृजनन्दन पाठकए राजू रायए राजू पाण्डेयए बृजेश त्रिपाठीए कैलाश वर्माए बसावन मौर्यए हेमन्त चैधरीए दिवाकरएराकेश निषादए इंद्रजीत निषादए मनीष निषादए भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सहित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
