विद्युत स्पर्श घात से युवक की मौत
विद्युत स्पर्श घात से युवक की मौत
लोहरैया/सन्तकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी दयाशंकर उर्फ लालू पुत्र रामाश्रय उम्र लगभग 48 वर्ष बृहस्पतिवार को सुबह टुल्लू पंप से पानी का छिड़काव करते समय विद्युत की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन आनन फानन में सी एच सी मलौली हॉस्पिटल लेकर गये। डाक्टर चेक करने पर मृत्यु घोषित कर दिए परिजन लाश को घर लेकर आएं और धनघटा जाने पर पुलिस को सूचना दिये पुलिस आने के बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दयाशंकर राय उर्फ लालू राय के चचेरे भाई उमेश राय की किर्या कर्म यानि ब्रह्मभोज था बृहस्पतिवार को बरखी करने की तैयारी चल रही थी उसी दौरान लालू राय टुल्लू पंप से पानी का छिड़काव करें थे उसी समय विद्युत स्पर्श के चपेट में आने से मौत हो गई और दयाशंकर राय उर्फ लालू राय तीन भाइयों में सबसे छोटे और उनके तीन बेटे थे उनकी पत्नी आशा कार्यकत्री थी पत्नी और उनके बेटे और परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है और उनके पत्नी और बेटो के उपर से पिता का साया हटना पुरे गांव को मातम छा गया है। दयाशंकर राय उर्फ लालू राय का असमय मृत्यु से बच्चे के उपर पहाड़ टूट पड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
