वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग मौके पर मौजूद रही भारी भरकम भीड़
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग मौके पर मौजूद रही भारी भरकम भीड़
-विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने से ही समाज का होगा निर्माण-विधायक अनिल त्रिपाठी
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला थाना क्षेत्र के बीएन एस एन राय एकेडमी में 12वे वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे ही इस देश के कर्णधार है। अभिभावकों से अपील है कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का काम करे। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने भी अपने सम्बोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाद में सीओ बस्ती ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चो में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय, अनिल कुमार त्रिपाठी व सेतभान राय ने दीप प्रज्वलित करके किया। वही विद्यालय के टॉपर युगांत,लक्ष्मी निषाद व अभय कुमार को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य क्लास से और टॉपर बच्चों को घड़ी,ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमे सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत,नाटक व देशभक्ति कार्यक्रम से बच्चो ने मौजूद अभिभावकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को साल व महापुरुषों की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। वही साल भर में हुऐ खेल कूद में भी प्रथम आये बच्चो को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सरंक्षक अरुण कुमार राय उर्फ साधू राय, सुनील कुमार राय, धीरेन्द्र राय, राजू राय, सम्भू राजभर, चंदशेखर, सागर पाण्डेय, सोहन सिंह, दीनानाथ चौधरी, राज किसोर मिश्रा, स्वतन्त्र राय, श्यामू राजभार, राम सुरेश, रामपाल, बसावन मौर्या सहित तमाम आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
