लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से हलकान रही संतकबीरनगर पुलिस, घंटों चली थाने में वार्ता
लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से हलकान रही पुलिस
- पुलिस जांच में सूचना निकली फर्जी
- अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाभाविक मौत होने की गई सामने
- मृतका के भांजे ने डायल 112 पर दी थी सूचना
- महुली कस्बा के ब्राह्मण टोला का मामला
- एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे सीओ, घंटों चली थाने में वार्ता
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला पूरी तरह अलग निकला। पुलिस जांच में सूचना फर्जी निकली। बीआरडी गोरखपुर में इलाज के दौरान वृद्वा की मौत होने की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा पुत्र शिवकुमार ओझा ने बुधवार की सुबह डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी मामी चंद्रमुखी पत्नी गोपाल जी दूबे उम्र करीब 86 वर्ष की महुली कस्बे के ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जांच में सूचना फर्जी मिली।
छानबीन पता चला कि वृद्धा चंद्रमुखी काफी समय से बीमार चल रही थीं। पड़ोसी सुनील कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय गणेश दुबे और उनकी पत्नी स्नेहलता जो पिछले कई वर्षों से उनकी देखभाल कर रहे थे। पुलिस को बताया कि मृतका चंद्रमुखी को सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें पहले सीएचसी नाथनगर ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की रात में उनकी मौत हो गई। शव को घर ले आए। एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र भी थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के लोग थाने में पहुंचे। दोनो पक्ष अपनी अपनी बात पुलिस के सामने रखी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पूरी तरह पुष्टि होगी।
क्या बोले क्षेत्राधिकारी धनघटा
नाथनगर/संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा नें बताया कि मृतका के भांजे द्वारा लूटपाट और हत्या की गलत सूचना दी गई थी। जो पूरी तरह फर्जी थी। प्रारंभिक जांच में मौत अस्पताल में स्वाभाविक होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
