रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि का किया गया जोरदार स्वागत
रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि का किया गया जोरदार स्वागत
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के नन्दौर रोड स्थित सई बुजुर्ग में मदरसा मिसबाहुल उलूम में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (।प्डप्ड) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली पहुंचे। इस अवसर पर मेंहदावल विधानसभा 312 के भावी विधायक प्रत्याशी शमशाद आलम ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। रोजा इफ्तार से पूर्व सभी ने आपसी भाईचारे और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उपस्थित लोगों ने रमजान के पाक महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान हाजी शौकत अली ने कहा कि रमजान का महीना लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का रास्ता दिखाता है। उन्होंने सभी से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्र के कई नामी-गिरामी हस्तियां, समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाअध्यक्ष इरशाद आलम, आफताब आलम मगहर ,सुनील यादव, महासचिव मोहम्मद, शोएब आजम, व संत कबीरनगर प्रभारी, सिराज अहमद जिला महासचिव, फिरोज खान, अब्दुल हलीम भावी जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी वार्ड नंबर 14, प्रेम कुमार प्रियदर्शी पूर्वांचल सचिव, रमजान अली मेहदावल विधानसभा अध्यक्ष, मिराज खान पूर्व जिला अध्यक्ष, जमालुद्दीन भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वार्ड नंबर6, साकिब अंसारी वार्ड नंबर 6 के जिला सदस्य व भावी प्रत्याशी, पूर्व नगर अध्यक्ष मगर बरकाती आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
