युवती को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
युवती को भगाने वाला वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 495/2025 धारा 87,137(2) बीएनएस थाना धनघटा के मामले में वांछित बाल अपचारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादिनी नें 6 अक्टूबर 2025 को थाना धनघटा पर वादिनी की पुत्री को उक्त बाल अपचारी नें शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना धनघटा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक नन्दू गौतम, दीवान बदरे आलम, सिपाही हरिन्द्र यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
