मेहदावल क्षेत्र में जीएसटी की नई दरें लागू नहीं
मेहदावल क्षेत्र में जीएसटी की नई दरें लागू नहीं
मेहदावल/संतकबीरनगर। तहसील क्षेत्र में जीएसटी की अभी पुरानी दरें ही लागू है क्योंकि लोगों की रोज की जरूरतों के सामान अभी पुरानी दरों पर ही मिल रहे है इस कारण से आम जनता के बीच में सरकार की छवि धूमिल हो रही है वहीं व्यापारी मालामाल हो रहे है और प्रशासन चैन की नींद सो रहा है लोगों का कहना है कि सरकार ने जनता को राहत देने के लिए जीएसटी की दरों में काफी कमी करने का निर्णय लिया लेकिन सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है इससे आम जनता में सरकार के प्रति असंतोष है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है तहसील क्षेत्र के नन्दौर बाजार दुर्गजोत चैराहा बेलहर बाजार भितवा चैराहा डांडिया चैराहा बौर ब्यास चैराहा निघुरी चैराहा आदि कई जगहों पर लोगों से पूछने पर यही तथ्य सामने आया कि सरकार द्वारा जीएसटी की जो नई दरें लागू की गई है वह धरातल पर कही दिखाई नहीं दे रही है एक दुकान से सामान लेकर निकल रहे व्यक्ति से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोई नई दरें लागू नहीं हुई हैं क्योंकि जो रिफाइन हमको पहले 110 रुपए में मिलती थी उसी रेट में आज भी लिया हूंॅ। कई लोगों से से पूछने पर नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी सभी खाने पीने के रोजमर्रा के सामान पुराने रेट पर ही मिल रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
