महुली पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा महिला 24 घंटे के अंदर बरामद
महुली पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा महिला 24 घंटे के अंदर बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुमशुदा महिला को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। बीते 24 मार्च 2026 को थाना महुली क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री उम्र करीब 25 वर्ष मुकदमें की तारीख देखने खलीलाबाद न्यायालय गयी थी, जिसके बाद वह घर नही लौटी है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महुली पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी। थाना महुली पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की गयी तथा आवश्यक पूछताछ की गयी। पुलिस की सतर्कता एवं प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
