भूमि विवाद में माॅ बेटे और पत्नी की पिटाई
भूमि विवाद में माॅ बेटे और पत्नी की पिटाई
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक महिला, उसके बेटे और गर्भवती बहू पर हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर तीनों के साथ मारपीट की। इस मामले में केवला देवी की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
केवला देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे उनके बरदहिया बाजार स्थित घर पर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लाम, मुन्नू और कलाम सहित कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने केवला देवी और उनके बेटे संतोष का गला दबाया और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे संतोष के सिर में गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आईं केवला देवी की गर्भवती बहू के साथ भी मारपीट की गई।
बहू के पेट में गंभीर चोटें लगी। डाक्टरी मुवायना के लिए भेजा गया है तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
