बघौली, पौली एवं सांथा में नीति आयोग के 50 पैरामीटर्स पर हुई समीक्षा
बघौली, पौली एवं सांथा में नीति आयोग के 50 पैरामीटर्स पर हुई समीक्षा
संतकबीरनगर। विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन, विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द एवं विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों बघौली, पौली एवं सांथा में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में बघौली, पौली एवं सांथा विकास खण्ड में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित कार्यक्रम/योजना की प्रदेश स्तर पर औसत प्रगति के सापेक्ष इंडीकेटर्स के आधार पर की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों बघौली, पौली एवं सांथा में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 50 पैरामीटर्स के आधार पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रमों/योजनाओं का संतृप्तिकरण की स्थिति, प्रगति व गुणवत्ता आदि की समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण करने हेतु शासन द्वारा तीन वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया गया है।
जिसमें आकांक्षात्मक विकास खण्ड बघौली की समीक्षा/निरीक्षण हेतु रवि रंजन (आई0ए0एस0), विकास खण्ड पौली हेतु अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0) एवं विकास खण्ड सांथा हेतु अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समीक्षा बैठक में शासन द्वारा नियुक्त तीनों वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने विकास खण्ड में निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर कार्यक्रम/योजनाओं की अद्यतन स्थिति, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता के साथ-साथ प्रदेश की औसत रैकिंग के सापेक्ष जनपद के रैकिंग को ध्यान में रखते हुए विभागवार/योजनावार समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान विकास खण्डों में स्वास्थ्य एव पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, आई0सी0डी0एस0, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल योजना, कौशल विकास, पशुपालन विभाग, विद्युत, पंचायतीराज, भारत नेट सहित सभी सम्बंधित विभागीय योजनाओं की समीक्षा इन्डिकेटर्स के आधार पर की गयी। कुछ योजनाओं/कार्यक्रमों में डाटा की ऑनलाइन फीडिंग एवं वास्तविक प्रगति में मिसमैच पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिये गये तथा डाटा फीडिंग के संबंध में आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने तीनो वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारियों/नोडल अधिकारीगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दिये गये निर्देशों एवं मार्ग दर्शन के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, जिला विकास अधिकारी रूक्मिणी वर्मा, डी0सी0 श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, पी0डी0 विजयन्त सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रवीण शुक्ल, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0एस0के0 तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, एलडीएम पवन कुुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, खण्ड विकास अधिकारीगण, सीएम फेलो, एम0ओ0आई0सी0, सीडीपीओ, सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
