पुलिस ने लापता 75 वर्षीय वृद्ध को सकुशल परिजनों को सौंपा
पुलिस ने लापता 75 वर्षीय वृद्ध को सकुशल परिजनों को सौंपा
संतकबीरनगर। जनपद में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक लापता वृद्ध को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बीते 16 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 05ः00 बजे जगदीश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय सीताराम पाण्डेय, उम्र लगभग 75 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 01, अम्बेडकर नगर, हरिहरपुर, थाना महुली, बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता न चलने पर परिजनों ने थाना महुली पुलिस को सूचना दिया।
सूचना प्राप्त होते ही थाना महुली के चौकी प्रभारी हरिहरपुर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह व आरक्षी विनोद मौर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन प्रारम्भ किया। संभावित स्थानों पर तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा क्षेत्र में सक्रिय खोज अभियान चलाया। महुली पुलिस की सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप बीते 17 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 09ः00 बजे वृद्ध हनुमानगढ़ी, हरिहरपुर के पास सकुशल मिल गए। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने परिजन को सकुशल वापस पाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली तथा महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

