पुलिस ने बाइक चोरी के मामले को सुलझाया 

Mar 20, 2026 - 19:44
पुलिस ने बाइक चोरी के मामले को सुलझाया 

पुलिस ने बाइक चोरी के मामले को सुलझाया 
- बाइक अदला-बदली का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला कुछ ही देर में सुलझ गया। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी। भूलवश दोनों वाहनों की अदला-बदली हो गई थी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 19 मार्च को ग्राम बलही निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और स्थानीय थाने पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि घटना चोरी की नहीं थी। बल्कि एक अन्य व्यक्ति सब्जी खरीदने के लिए पहुंचा था। दोनों बाइकों का मॉडल और रंग लगभग एक जैसा होने के कारण उसने गलती से दूसरी बाइक में अपनी चाबी लगाकर उसे स्टार्ट किया और अपने घर चला गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बाइकों को सकुशल बरामद कर लिया। उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिया। मामले के त्वरित निस्तारण पर शिकायतकर्ता ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952