पिंकबूथ धनघटा थाना नें छह परिवारों का कराया समझौता
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) का आयोजन में रविवार को पिंकबूथ परिवार परामर्श केंन्द्र सर्किल धनघटा पर पिंकबूथ प्रभारी म0उ0नि0 सुश्री अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उपनिरीक्षक तूफानी सिंह यादव एवं महिला सिपाही पूजा गौतम, पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में छह मामले आये। जिनमें सुलह समझौता करवाया। विनय कुमार पुत्र राजमन ग्राम खरवनिया थाना महुली व करिश्मा पुत्री रामपाल ग्राम मदरहा थाना धनघटा, रोशनी पत्नी आनन्द पाण्डेय ग्राम असनहरा थाना मुण्डेरवा जिला बस्ती व आनन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 राधे पाण्डेय ग्राम भरदावलियामाठी थाना धनघटा, सोनी पत्नी बृजेश निवासी ग्राम निहैला थाना धनघटा व बृजेश पुत्र राघवराम ग्राम निहैला थाना धनघटा, पिंका पत्नी मदन ग्राम मदरहा थाना धनघटा व मदन पुत्र दयाराम ग्राम मदरहा थाना धनघटा, सोहरावती पत्नी रामनाथ ग्राम बड़ेताल थाना देवा जनपद बाराबंकी व रामजनक पुत्र प्रकाश ग्राम रुपिन थाना धनघटा, रोशनी पत्नी गोविन्द कुमार ग्राम मुड़ाडीहा थाना धनघटा व गोविन्द कुमार पुत्र रामकेश ग्राम मुड़ाडीहा थाना धनघटा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनों पक्षों में आपसी सहमती से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

