नाराज़ पत्नी को मनाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
नाराज़ पत्नी को मनाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
नाथनगर/संतकबीरनगर। बुधवार को रात्रि लगभग 11.15 बजे थाना महुली पर डायल-112 पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मैनसिर चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। तथा सिर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पहचान कराने का प्रयास शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान विजय पुत्र रामपरित निवासी भिनखिनीखुर्द थाना महुली के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा मोटरसाइकिल के पंजीकरण के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए। नियमानुसार पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य सामने आया कि युवक अपनी नाराज़ पत्नी को मनाने के लिए ससुराल जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। खुशियों और उम्मीदों से शुरू हुई यात्रा कुछ ही क्षणों में मातम में बदल गई। इस हृदयविदारक घटना ने एक परिवार से उसका बेटा, पति और अपने परिजनों का सहारा छीन लिया। थाना महुली पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पहचान एवं चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

