नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में तीन पर केस
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में तीन पर केस
बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और विरोध करने पर स्वजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने रविवार को एक महिला समेत तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता की मां ने लिखा है कि बीते 12 मई की शाम लगभग पांच बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से अचानक कहीं गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि गांव का ही रंजित व अनिल उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गए हैं। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उक्त मामले की उलाहना देने रंजित के घर पहुंची,तो वहां मौजूद रंजित की मां चुणामणि ने पीड़िता को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी महिला मारने के लिए दौड़ा लिया।उक्त मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
