नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने पर बाल अपचारी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने पर बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मेंहदावल नें मु0अ0सं0 364/2025 धारा 87,137 (2), 351(3), 352 बी0एन0एस0 थाना मेंहदावल के मामले में वांछित बाल अपचारी को शनिवार को रोडवेज मेंहदावल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में उक्त बाल अपचारी के विरुद्ध थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बाल अपचारी को निरुद्ध कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सिपाही पंकज कुमार, महिला सिपाही सबीना खातून मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
