नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चला जागरूकता अभियान
नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चला जागरूकता अभियान
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह नें हीराप्रधान जूनियर हाईस्कूल गौरीराई में नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 कार्यशाला आयोजित की गयी तथा जन चैपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया व पोस्टर चस्पा किये गये।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ की अवधारणा, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। पुलिस अधीक्षक नें नए आपराधिक कानून, न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाने हेतु जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यशाला व जन चैपाल आयोजित करने अपेक्षा की गयी, इन प्राविधानों को व्यवहारिक रूप से प्रभावी बनाकर को कानून व्यवस्था के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया है।
इस दौरान उप निरीक्षक विरेन्द्र मिश्र, शिव कुमार यादव, सिपाही रणजीत यादव, महिला सिपाही ममता यादव, प्रीति शर्मा, रिंकी प्रसाद व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
