धनघटा में निकली झूठी चोरी की सूचना

Oct 16, 2025 - 08:58
धनघटा में निकली झूठी चोरी की सूचना

धनघटा में झूठी निकली चोरी की सूचना, महिला ने मांगी माफी

एसपी संदीप कुमार मीना बोले— झूठी सूचना देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

#संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के नटवावर गांव में एक महिला द्वारा दी गई चोरी की सूचना जांच में झूठी पाई गई। महिला ने डायल-112 पर कॉल कर बताया था कि उसके सोने-चांदी के गहने किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह रात में अपने गहने रस्सी से चारपाई में बांधकर सोई थी, सुबह उठने पर सोने के गहने गायब मिले। पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। जब टीम ने घर की तलाशी ली तो चोरी हुआ सारा सामान घर के ही दूसरे अलमारी में बरामद हो गया। इस पर महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी झूठी सूचना न देने का वादा किया।

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि झूठी या भ्रामक सूचना देना न केवल पुलिस संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि समाज में भय और भ्रम भी फैलाता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें छह माह से दो वर्ष तक का कारावास और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद ही पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। पुलिस जनता की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952