धनघटा पुलिस नें तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार 

Mar 17, 2026 - 17:47
धनघटा पुलिस नें तमंचा और कारतूस के साथ  किया गिरफ्तार 

अबैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 
- महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी 
- बखिरा थाना क्षेत्र के छरांछ गांव का निवासी है आरोपी युवक 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिक्तौली नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा 315 बोर, 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजमंगल यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबीर की सूचना पर महुली थाना क्षेत्र के दिक्तौली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी लिये। उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोबाइल फोन तथा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ में उसने अपना नाम आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी छरांछ, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर बताया। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952