देवरिया, लखनऊ व बाराबंकी से वाहन चोरी की कबूली वारदात, तीन अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
पांच चोरी की बाइक और तीन एंड्रॉयड मोबाइल के साथ तीन अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
- देवरिया, लखनऊ व बाराबंकी से वाहन चोरी की कबूली वारदात
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने देवरिया, लखनऊ और बाराबंकी समेत विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में अन्य जिलों से जानकारी जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को मैनसिर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचंद्र गुप्ता पुत्र गौरी शंकर निवासी रामपुर थाना खलीलाबाद, प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू पुत्र मार्कण्डेय सिंह निवासी खरवनिया कला थाना महुली तथा कुनाल पुत्र मदन निवासी इमिलडीहा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनमें पैशन प्रो, सुपर स्प्लेंडर, पल्सर समेत दो बिना नंबर प्लेट की बाइक शामिल हैं, तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। उसी से अपना खर्च चलाते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के इरादे से जा रहे थे। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार रामचंद्र गुप्ता ने एक बाइक थाना मईल देवरिया क्षेत्र से दूसरी लखनऊ क्षेत्र से तथा तीसरी बाराबंकी जनपद से चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर आरओ प्लांट मैनसिर के पास छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस मामले में थाना महुली पर मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 के तहत धारा 317(2), 317(4) एवं 112(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस बरामद वाहनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

