दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

Aug 20, 2026 - 18:40
दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नें बीते 19 अगस्त 2026 थाना मेंहदावल पर पीड़िता के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। मेंहदावल पुलिस नें मु0अ0स0 351/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र राजकुमार निवासी रौना थाना मेहदावल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। मेंहदावल पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ, सिपाही अमेरिका प्रसाद मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952