दुधारा थाना क्षेत्र के कानपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया आत्महत्या

Mar 15, 2026 - 19:14
दुधारा थाना क्षेत्र के कानपारा में  40 वर्षीय व्यक्ति ने किया आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय व्यक्ति ने किया आत्महत्या
सेमरियावा। दुधारा थाना क्षेत्र के कानपारा में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति के गांव के पश्चिम सीवान में आम के पेड़ से आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दुधारा के गांव कानपारा निवासी फूलकुमार पुत्र राम बिहारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पश्चिम घर से 100 मीटर की दूरी पर रविवार की भोर में आम के पेड़ पर फसरी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी अपने मायके कानपारा में 20 दिन पहले आई थी। यह अपने घर रूधौली से ससुराल आना जाना लगा रहता था। वह राजगीर मिस्त्री का काम करता था कल वह रात्रि में ससुराल से रात 11 बजे घर जाने के लिए कहकर निकला था सुबह उसका शव आम के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता हुआ मिला था जिसको उसके साले और लड़के ने नीचे उतार दिये थे। घटना की सूचना उसकी पत्नी द्वारा दुधारा थाना पर दिया गया था। घटना की सूचना पर पहुँचे हल्का प्रभारी राजेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अपने हमराही के साथ पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पीएम कराने के भेज दिया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द शर्मा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952