दबिश के दौरान 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
दबिश के दौरान 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना धनघटा पुलिस नें 4 वारण्टी रंगीलाल पुत्र रामनिहोर ग्राम धौरहरा पिलन्धर पुत्र स्व0 फुल्लन ग्राम चपरा पुर्वी खालेपुरवा रामपरीक्षा सिंह पुत्र गोपालदास ग्राम अहरा हरिशचन्द पुत्र लालसा, रामबहादुर पुत्र लालसा निवासीगण ग्राम अहरा दुर्विजय राय पुत्र विश्वनाथ राय ग्राम जखौता थाना धनघटा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चैकी प्रभारी लोहरैया आशुतोष मणि त्रिपाठी, सतीश कुमार मिश्रा, लालबिहारी निषाद, नन्दू गौतम, दीवान सोनू पटेल, अशोक प्रसाद, सिपाही सुमित कुमार आशुतोष पाण्डेय, शरद कुमार राय मौजूद रहे। थाना महुली पुलिस नें वारण्टी दीनानाथ पुत्र चन्दा निवासी सड़हरा, श्रीभवन पुत्र दीनानाथ निवासी अलीनगर थाना महुली को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, देवेन्द्र तिवारी, दीवान नूरुद्दीन खां, सिपाही विजय गौतम मौजूद रहे।
थाना मेंहदावल पुलिस नें वारण्टी बबलू पुत्र भगौती निवासी कौवाठोर थाना मेंहदावल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक दशरथ, दीवान मुरली मनोहर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
