थानाध्यक्ष महुली नें गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
थानाध्यक्ष महुली नें गैस एजेंसी का किया स्थलीय निरीक्षण
-लोगो को अफवाहों पर ध्यान न देने का किया अपील- थानाध्यक्ष महुली
नाथनगर/संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को महुली स्थित अंजनी नंदन गैस एजेंसी पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचें। गैस एजेंसी पर गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष महुली द्वारा लोगों से अपील की गई कि सभी उपभोक्ता अपने निर्धारित नंबर एवं क्रम के अनुसार आकर गैस प्राप्त करें तथा अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
