थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने संभाला मोर्चा शान्ति व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ छठ व्रत कार्य क्रम
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया छठ व्रत समापन
-थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने संभाला मोर्चा शान्ति व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ कार्य क्रम
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र के राजघट बाबा मोहकम दास तपोभूमि स्थालिय मंन्दिर बुद्धा नदी नगर पंचायत, सहुआनाथ, बलुहवा पोखरा, पंडरिया पुल, मंझरिया पाठन केवटलीया पोखरा, दरही अमी नदी,भगौसा अमी नदी, जंगल बेलहर पोखरा, सहित आसपास के विभिन्न छठ घाटों पर मंगलवार की सुबह श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा। छठ व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का विधिवत समापन किया। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
छठ व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को दूध, जल और फल-फूल से अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उगते सूर्य की लालिमा के साथ वातावरण “छठ मइया के जयकारों” से गूंज उठा। वहीं नगर पंचायत बेलहर कला अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद ईओ अमित कुमार सिंह द्वारा छठ घाट पर साफ सफाई से लेकर प्रकाश की व्यवस्था नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया वहीं क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि कोई भी मंन्दिर पर कार्य होता है तो बेलहर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद जी के द्धारा साफ सफाई से लेकर रोशनी की पूर्ण व्यवस्था की जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
