थाना धनघटा पर हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार
थाना धनघटा पर हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार
संतकबीरनगर। सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0 347/2026 धारा 109, 115(2), 61(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तगण भोलेनाथ पुत्र हरिभजन, दुधनाथ पुत्र हरिभजन निवासीगण औराडाड़ थाना धनघटा को रविवार को उनके घर ग्राम औराडाड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष धनघटा ने बताया कि बीते 30 मई 2026 को पीड़ित शेषनाथ कसौधन पुत्र हरिभजन कसौधन निवासी औराडाड़ थाना धनघटा नें थाना धनघटा पर तहरीर दिया कि बीते 29 मई 2026 को जब प्रार्थी का भाई मारखण्डे दुकानों पर सामान देकर घर वापस आ रहे थे कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी पट्टीदारी की रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान की मारने के नियत से रास्ते मे ग्राम बजरा व तिघरा के बीच अपने अपने हाथ मे कुल्हाड़ी लोहे का राड़ व डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही मेरा भाई मारखण्डे मोटर साइकिल से वहाँ पहुचे सभी लोगो ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से लोहे के राड व कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिये, जिससे मारखण्डे के सिर में तथा पूरे शरीर मे काफी गंभीर चोटे आयी तथा मारखण्डे वही मौके पर ही गिर गये, मरा हुआ समझकर उपरोक्त लोग मौके से भाग गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्तगण को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव, सिपाही रवि चौरसिया, रि0का0 रामकृष्ण तिवारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
