डीएम नें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण
डीएम नें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम नगवा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बच्चों के शिक्षा/ज्ञान के क्षमता का आकलन किया। उन्होंने कक्षा 2 के अनमोल नाम के बच्चें की प्रशंसा किया, बच्चें द्वारा 19 का पहाढ़ा सुनाया। जिलाधिकारी ने एक बच्ची को फीवर की शिकायत पर दवा हेतु संबंधित को निर्देशित किया। छात्रा का लेखनी/लिखवाट अच्छी पाई गईं। जिलाधिकारी नें गणित का प्रश्न पूछा गया, किताब सें पढ़ाई कराई गईं। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के उपस्थिति की जानकारी लीं गईं, उपस्थिति पंजीका, डक्ड पंजीका चेक किया। उन्होंने बनाये गए भोजन की जानकारी लिया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्कूल के बच्चों में सभ्यता व संस्कार की भी शिक्षा दिए जाने का निर्देश शिक्षिकाओं को दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी नें ग्राम नगवा के पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पंचायत भवन में बनें सार्वजनिक शौचालय के खुलने, प्रयोग होने व साफ सफाई आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लिया। जिलाधिकारी नें पंचायत भवन निर्माण के गुणवत्ता व मानकों की भी जांच की गई तथा पंचायत भवन में कर्मचारियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
