जनपद में नही चल रहा जी रामजी योजना का कार्य
जनपद में नही चल रहा जी रामजी योजना का कार्य
संतकबीरनगर। केन्द्र सरकार नें मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी रामजी रखा नाम बदलने के बाद श्रमिको के मन में यह आया कि सरकार नाम बदलकर श्रमिको के लिए कुछ अच्छा करेगी जिससे जीवन यापन अच्छे से चलता रहेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार में जीरामजी योजना के साथ यह निर्देश दिया कि कार्य करने वाले श्रमिको को एक सप्ताह के एक अन्दर भुगतान होता रहेगा। पूरे प्रदेश मंे यह योजना लागू कर दी गयी। तथा मजदूरो का फेस लेकर हाजिरी लगना शुरू हो गया। लेकिन व्यवस्था सही न रहने से जी रामजी योजना फ्लाप साबित हो रही है।
-मजदूरो को नही मिल रहे रोजगार ’परेशान’
बताते चले कि जनपद में लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतो में पूर्ण रूप से कार्य बन्द है जिससे श्रमिको को रोजगार नही मिल पा रहा है। एक तरफ जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार श्रमिको को बेहतर सुबिधा देने के लिए मनरेगा नाम बदलकर जी रामजी ले आया लेकिन विभागीय उदासिनता के चलते जी रामजी योजना खोखला साबित हो रही है। कुछ श्रमिको का कहना है कि सरकार कभी कभी श्रमिको के साथ अनदेखी का कार्य करती है पूर्व में मनरेगा योजना के तहत सभी को समय से रोजगार मिल रहा था लेकिन नाम बदलने का दंश आज श्रमिको को झेलना पड़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
