छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव, महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव का मामला
संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
- युवक के मौत की सूचना से क्षेत्र में मचा हड़कंप
- महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र मुखलिसपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से गमछे के सहारे झूलता हुआ मिला। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी गुलाब चंद मांझी पुत्र श्रीकांत मांझी परिवार का जियोपार्जन चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार रात घर लौटा। खाना खाकर सोने चला गया। देर रात जब परिजन कमरे में पहुचे। तो देखा कि गुलाब चन्द्र मांझी का शव घर की छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटका हुआ देख चौक गए।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय मय फोर्स पहुंचे। मामले की जानकारी लिया। पुलिस पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे है। मृतक के पिता श्री कांत ने बताया कि उनका मृतक बेटा गुलाब चन्द्र मांझी करीब छह साल पहले गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासिनी ममता के साथ कोर्ट मैरिज किया था। थानाध्यक्ष ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
