चुनाव में जीत पर जिला भाजपा ने मनाया जश्न
चुनाव में जीत पर जिला भाजपा ने मनाया जश्न
संतकबीरनगर। देश के बिहार राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर जिला भाजपा में जश्न मनाकर एक दूसरे को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में जश्न देर शाम तक चलता रहा। लोग एक दूसरे को मिठाई खाने खिलाते दिखाई दिए। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़ कर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष श्रीमति नीतू सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रभक्ति का दौर पूरे देश में चल रहा है। एक एक कर राष्ट्र विरोधी तत्व हाशिये पर जा रहे है। जनता ने प्रचंड बहुमत देकर भाजपा पर विश्वास जताया है। खुशी जाहिर करने वालों में खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, महामंत्री विनोद पांडेय, आदित्य यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, बुलबुल सिंह, मनोज पांडेय, सत्यपाल पाल, सत्यप्रकाश सिपाही, सुनीता अग्रहरी, संगीता वर्मा, अर्जुन चैधरी, गौरव अग्रहरी, संजय सिंह, शेषनाथ सिंह, सिटटू राय मीडीया प्रभारी थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
