गैस सिलेंडर की किल्लत व मूल्य बढोत्तरी को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
गैस सिलेंडर की किल्लत व मूल्य बढोत्तरी को लेकर सपाइयों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
-प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक की अगुवाई में दिया गया ज्ञापन
/संतकबीरनगर। वर्तमान में एक पखवाड़े से गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। गैस एजेंसियो पर उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। फिर भी सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। इसी तरह से परेशानी के मध्य में सरकार ने भी मूल्य बढ़ोत्तरी कर दिया है। जिससे सरकार के इस कदम को लेकर आमजनता परेशान हैं। इसी कारण देश की विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी भी इस मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर गई है और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो गई है।
समाजवादी पार्टी के महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देशन पर जनपद के मेंहदावल तहसील में भी सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक की अगुवाई में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम मेंहदावल को ज्ञापन दिया गया। बताते चले कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की मूल्य बढोत्तरी व किल्लत को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक के अगुवाई में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम संजीव कुमार राय को ज्ञापन देने दिया गया। इस ज्ञापन में सपाइयों की प्रमुख मांग के रूप में यह है कि पिछले एक पखवाड़े से गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। जिससे आमजनता काफी परेशान हैं। सिलेंडर न मिलने से घर मे खाना बनाने की समस्या हो रही है। साथ ही इस दौरान सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर देने से आमजन पर बोझ बढ़ गया है।
पहले से महंगाई के बोझ से परेशान जनता की गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी ने और परेशान कर दिया है। इसी समस्या के समाधान को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर बढ़े हुए मूल्य को वापस करने के साथ ही सिलेंडर की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक, प्रदेश सचिव डॉ.मालती, वि0 अध्यक्ष ओमकार यादव, वि0 महासचिव रियाज़ अहमद, रूमा निषाद, इसरावती, सुनीता निषाद सभासद, अनीता, शांति, शुभावती, पूजा, गायत्री, आर्मीला वर्मा, शकुंतला वर्मा, मंजू गोड़, रेशमा कन्नौजिया, हलीम मंसूरी, विनोद यादव, वि0 सचिव अमर सिंह यादव, वि0 उपाध्यक्ष दीपक कन्नौजिया, दिनेश यादव, मोनू पाठक, नगर अध्यक्ष महेंद्र आर्या आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
