गलत खाते में ट्रांसफर हुए 3900 रुपये को पुलिस ने कराया वापस
गलत खाते में ट्रांसफर हुए 3900 रुपये को पुलिस ने कराया वापस
नाथनगर/संतकबीरनगर। साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए महुली पुलिस ने एक पीड़ित के गलत खाते में ट्रांसफर हुए 3,900 रुपये वापस कराकर राहत दिलाई। पुलिस की इस इस त्वरिता से पीड़ित परिवार को राहत मिल गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे फेक साइबर क्राइम अभियान के तहत महुली पुलिस और साइबर हेल्प टीम लगातार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध करा रही है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम नाथनगर निवासी राजेश कुमार पुत्र बिन्द्रा प्रसाद ने शिकायत किया था। कि वह 16 जून 2026 को ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कर रहे थे। इस दौरान मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो जाने से 3,900 रुपये दूसरे खाते में चला गया। इसके बाद उन्होंने 22 जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ थाने को भी अवगत कराया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर टीम ने बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 29 जून को पीड़ित के खाते में पूरा 3,900 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। उन्होंने बताया कि इस सराहनीय कार्य मे साइबर प्रभारी अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल अंकित पटेल, सोनू यादव, मनोज यादव तथा महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

